IMG-20251013-WA0049

देवभोग में गरजा महिला मोर्चा: कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, राहुल-खड़गे का पुतला दहन

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_नगर के गांधी चौक में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल देवभोग की मातृशक्ति ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयंती सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप Rahul Gandhi तथा Mallikarjun Kharge का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मातृशक्ति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों को लेकर सिर्फ राजनीति करती है, जबकि वास्तविक सशक्तिकरण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाती।

मंडल अध्यक्ष जयंती सिन्हा ने कहा कि “महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय पर कांग्रेस की कथनी और करनी में भारी अंतर है। कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को सिर्फ वादों में उलझाए रखा, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को वास्तविक अधिकार और सम्मान देने का काम किया है। आज का यह विरोध महिलाओं के हक की लड़ाई का प्रतीक है।”

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर ने कहा किकांग्रेस पार्टी हमेशा से जनभावनाओं के साथ छल करती आई है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस का रवैया दोहरा रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना कांग्रेस की महिला विरोधी चेहरे को उजागर करती 

कांग्रेस ने देश की आधी आबादी का अपमान किया है वही मोदी भाजपा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।” इस अवसर पर अनिल बेहरा, श्रीमती नेहा सिंघल, सुशील यादव, श्रीमती अनिता उपाध्याय, लयबानो सोना, श्रीमती प्रेमशिला सिन्हा, रणजीत पात्र, श्रीमती खीरलक्ष्मी सिन्हा, लाला अवस्थी, पादुलोचन मरकाम, राकेश अग्रवाल, देवनाथ यादव, सुरेश बीसी, संजय साहू, दिनदयाल सोनी, राजेंद्र मरकाम, महेंद्र सोनी, बबलू मरकाम, क्षीरसागर नागेश, वेणु वेंकटेश्वर डोंगरे, बिलभद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।