IMG-20251013-WA0049

होली पर गरियाबंद पुलिस अलर्ट: जिलेभर में फ्लैग मार्च, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिलेभर के थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

प्रमुख थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

जिला मुख्यालय गरियाबंद के साथ-साथ , , , , और जैसे क्षेत्रों में पुलिस बल ने मुख्य मार्गों एवं घनी आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

हेल्पलाइन टीम और बाइक पेट्रोलिंग तैनात

होली के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए विशेष हेल्पलाइन टीम का गठन किया गया है। मोटरसाइकिलों पर सवार पुलिस जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने, जबरन रंग लगाने तथा महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फिक्स प्वाइंट ड्यूटी और चार पहिया पेट्रोलिंग

सभी थाना क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों से नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर फिक्स प्वाइंट ड्यूटी भी लगाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस कप्तान की अपील

गरियाबंद पुलिस कप्तान ने आम नागरिकों से अपील की है कि रंगों के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

पुलिस कंट्रोल रूम नंबर: 94791-91071

“गरियाबंद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। सुरक्षित रहें और खुशहाल होली मनाएं।”