IMG-20251013-WA0049

गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 12 आरक्षक-प्रधान आरक्षक के तबादले,कई थानों में बदलाव यातायात शाखा और फील्ड पोस्टिंग में संतुलन बनाने की कवायद

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद द्वारा जारी आदेश में जिले में पदस्थ 12 आरक्षक/प्रधान आरक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया गया है। आदेश के तहत सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार विभिन्न थानों और यातायात शाखा में फेरबदल कर कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कोशिश की गई है। खासतौर पर पाण्डुका, शोभा, मैनपुर, पीपरछेड़ी सहित अन्य थानों में बदलाव किए गए हैं।

किसका कहां हुआ तबादला – पूरी सूची

  • मुकेश टोप्पो (प्रआर-407)
    पाण्डुका से → शोभा थाना

  • कुमार ध्रुव (प्रआर-138)
    शोभा से → पाण्डुका थाना

  • कलेश कुमार कश्यप (आर-427)
    पाण्डुका से → मैनपुर (संवद्ध कैंप ओड)

  • अमित कुमार (आर-602)
    मैनपुर (कैंप ओड) से → पाण्डुका

  • महेंद्र कुमार ध्रुव (प्रआर-440)
    गरियाबंद लाइन से → यातायात शाखा

  • चंद्रशेखर (आर-23)
    गरियाबंद लाइन से → यातायात शाखा

  • दुर्गेश कुमार साहू (आर-333)
    चौकी-चिंचिननवागुड़ से → यातायात शाखा

  • कविंद्र कुमार सिन्हा (आर-547)
    पीपरछेड़ी से → यातायात शाखा

  • चुमेश्वर ध्रुव (आर-611)
    पीपरछेड़ी से → यातायात शाखा

  • विरेंद्र कुमार पटेल (आर-483)
    यातायात शाखा से → पीपरछेड़ी थाना

  • अनिल कुमार पाण्डे (आर-60)
    यातायात शाखा से → पीपरछेड़ी थाना

  • कोमल प्रसाद (आर-750)
    यातायात शाखा से → चौकी-चिंचिननवागुड़

पुलिस विभाग ने यह फेरबदल प्रशासनिक संतुलन और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है। सभी कर्मचारियों को तत्काल नई पदस्थापना में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।