IMG-20251013-WA0049

थाना अमलीपदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब सहित मोटरसाइकिल जब्त

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क 

गरियाबंद_जिले के अंतर्गत पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 02 मार्च 2026 को की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हस्तम मांझी (39 वर्ष) निवासी गुरासरार, अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बीजापुर-कुंछलाम मार्ग के कच्ची रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

 बरामद सामग्री

  • 40 लीटर कच्ची महुआ शराब (प्लास्टिक बोरियों में) – कीमत लगभग 4000 रुपये
  • 30 लीटर कच्ची महुआ शराब (डिब्बों में) – कीमत लगभग 3000 रुपये
  • एक मोटरसाइकिल (बिना वैध दस्तावेज) – कीमत लगभग 30,000 रुपये

कुल मिलाकर 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 37,000 रुपये है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना अमलीपदर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।