IMG-20251013-WA0049

होली पर हुड़दंगियों पर पुलिस का कड़ा वार आबकारी, जुआ और एम.वी. एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, 120 लीटर अवैध शराब जब्त

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ पुलिस द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ‘होली स्पेशल’ मुहिम चलाकर शांति भंग करने वालों पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिलेभर के थाना प्रभारियों को हुड़दंगियों, अवैध नशे के कारोबारियों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुहिम के तहत सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय पेट्रोलिंग, चेकिंग और दबिश की कार्रवाई की गई।

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन रोकने विशेष टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।

  • थाना गरियाबंद – 02 प्रकरण, 40 लीटर जब्त
  • थाना फिंगेश्वर – 02 प्रकरण, 12 लीटर जब्त
  • थाना छुरा – 04 प्रकरण, 46.880 लीटर जब्त
  • थाना देवभोग – 02 प्रकरण, 16 लीटर जब्त
  • थाना अमलीपदर – 01 प्रकरण, 06 लीटर जब्त

कुल 11 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों को जेल भेजा गया।

जुआ-सट्टा पर रेड

थाना छुरा पुलिस ने जुआरियों पर नकेल कसते हुए छापेमारी की।

  • 01 प्रकरण में ₹6,620 नगद एवं ताश की पत्तियां जब्त
  • 06 जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट (Drink and Drive) के तहत कार्रवाई की गई—

  • थाना देवभोग – 05 प्रकरण
  • थाना राजिम – 03 प्रकरण
  • थाना पाण्डुका – 02 प्रकरण

कुल 10 प्रकरणों में कार्रवाई।

इसके अतिरिक्त एम.वी. एक्ट के अन्य धाराओं के तहत—

  • थाना फिंगेश्वर – 10 चालान
  • थाना पाण्डुका – 05 चालान
  • थाना देवभोग – 15 चालान
  • थाना पीपरछेड़ी – 05 चालान

कुल 35 चालानी कार्रवाई की गई।

ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर बिना हेलमेट, तीन सवारी एवं बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान काटे गए।

गुंडा-निगरानी बदमाशों की चेकिंग

जिले के सभी थानों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर सख्त हिदायत दी गई। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 11 प्रकरणों में असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बॉन्ड ओवर कराया गया।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

“होली भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। गरियाबंद पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। शांति व्यवस्था भंग करने, महिलाओं से अभद्रता करने या सोशल मीडिया एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षित रहें, खुशियां मनाएं।”