IMG-20251013-WA0049

होली पर सुरक्षा का कड़ा पहरा देवभोग थाना क्षेत्र में 5 बाइक पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना देवभोग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पूरे क्षेत्र में पांच बाइक पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रहेंगी, जो लगातार गांव-गांव भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगी। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बाइक पेट्रोलिंग पार्टियां इस प्रकार रहेंगी तैनात

बाइक पेट्रोलिंग 01

प्रधान आरक्षक 111 खिलेश्वर कश्यप – मो. 7954979544 के हमराह आरक्षक 702 शिवदयाल नागेश – मो. 9753527366

पेट्रोलिंग क्षेत्र – धुपकोट, लाटापारा, घोघर,घूमरगुडा,कैटपदर,सींनापाली, भरवामुड़ा,खुटगांव,गोहरापदर (बी), बरकनी,सरगीगुड़ा,गंगराजपुर, सुकलीभांठा,गिरसुल।

बाइक पेट्रोलिंग 02

आरक्षक 657 गिरधर पटेल – मो. 8103370286 आरक्षक 682 हेमंत पटनायक

पेट्रोलिंग क्षेत्र – उरमाल, मटिया, ठेपागुड़ा,मुनगापदर,धौराकोट, चनाभाटा,भतराबहली,धुरवापारा, गाड़ाघाट,डुमरपिटा,मगररोड, कुसकोना,फलसापारा,सितलिजोर, केकराजोर,सरगीगुड़ा।

बाइक पेट्रोलिंग 03

आरक्षक 544 कमल मरकाम – मो. 6263500939 आरक्षक 106 हरीश साहू – मो. 9131156907

पेट्रोलिंग क्षेत्र – झाखरपारा, सरगीबाहली,बरही,दीवानमुड़ा, कुहकुही खुर्द-कलां,खोखसरा, सेंदमुड़ा,देहीगांव,दबनई,केंदुवन न नदी पार के सम्पूर्ण ग्राम।

बाइक पेट्रोलिंग 04

आरक्षक 606 लेखन पटेल – मो. 7000866268 आरक्षक 164 मनोज राठे – मो. 9111289265

पेट्रोलिंग क्षेत्र – गोहरापदर मेन रोड, झरगांव,गुरजीभांठा,बनवापारा, साल्हेभांठा,छेलडोंगरी,सिहारलाटी, मंदानमुड़ा,गोलामाल,मुचबहाल, माहुलकोट,चिचिया,बजाड़ी, तेतलखुटी।

बाइक पेट्रोलिंग 05

आरक्षक 129 अमित कश्यप – मो. 9131184494 आरक्षक 535 भोजराज निषाद – मो. 9340264404

पेट्रोलिंग क्षेत्र – देवभोग,मुड़ागांव, डोहेल,मुंगिया,सरदापुुर,खुटगांव, टिकरापारा,करचिया,सोनमुंदी,बुधुपारा,मुंगझर।

फिक्स प्वाइंट ड्यूटी भी रहेगी प्रभावी

होली के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों, बाजार क्षेत्र और बस स्टैंड में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। गोहरापदर चौक, देवभोग मुख्य बाजार, मंदिर परिसर एवं संवेदनशील इलाकों में जवान मुस्तैद रहेंगे।

पुलिस की अपील

नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

जबरन रंग न लगाएं।

डीजे निर्धारित समय सीमा में ही चलाएं।

किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनेगी होली

थाना देवभोग की यह सुदृढ़ व्यवस्था स्पष्ट करती है कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस और जनता के सहयोग से इस बार होली का पर्व शांति, भाईचारे और सुरक्षा के रंग में रंगा रहेगा।

“सुरक्षित होली – खुशहाल होली” का संदेश देते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।