IMG-20251013-WA0049

गरियाबंद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 160 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब और 900 किलो महुआ लाहन जब्त, जंगल में चल रहा था अवैध कारोबार

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 160 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 900 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई।

बरेठिन कोना जंगल में छापा

राजिम सर्कल अंतर्गत गश्त के दौरान आबकारी टीम ने बरेठिन कोना जंगल क्षेत्र से 75 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा एवं 900 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया। मौके पर ही महुआ लाहन को नष्ट कर दिया गया।
इस प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। आरोपियों की पतासाजी जारी है।

पंटोरा जंगल से 85 बल्क लीटर शराब जब्त

इसी क्रम में वृत्त गरियाबंद अंतर्गत गश्त के दौरान पंटोरा के जंगल से 85 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इस मामले में भी अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टीम रही सक्रिय

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री लालजी दीवान, आबकारी उपनिरीक्षक श्री नागेशराज श्रीवास्तव, रजत चंद ठाकुर, हितेश कुमार भोई, आबकारी आरक्षक पितांबर चौधरी, नगर सैनिक संजय नेताम, मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक हेमाबाई साहू, कल्पना ध्रुव, वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप तथा गोवर्धन सिन्हा शामिल रहे।

अवैध कारोबार पर सख्त नजर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।