IMG-20251013-WA0049

देवभोग में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, 30 लीटर के साथ आरोपी गिरफ्तार,नया सवेरा अभियान के तहत कार्रवाई, ग्राम चिचिया में रेड कर पकड़ा गया आरोपी

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_गरियाबंद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नया सवेरा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ओडिशा प्रांत की 30 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 20 मार्च को थाना देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिचिया में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में ग्राम चिचिया में रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक जरीकेन में रखी 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान इंदर सिंह ध्रुव (45 वर्ष), पिता पुसराम ध्रुव, निवासी ग्राम चिचिया, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • इंदर सिंह ध्रुव, उम्र 45 वर्ष
  • निवासी – ग्राम चिचिया, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद

जप्त सामग्री:

  • 30 लीटर ओडिशा प्रांत की देशी कच्ची महुआ शराब

पुलिस का संदेश:
गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।