गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_विश्व हिंदू परिषद देवभोग प्रखंड को संगठनात्मक रूप से सशक्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रखंड अध्यक्ष श्री विकास उपाध्याय को संगठन ने एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपने सफल कार्यकाल के उपरांत अब वे विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री के दायित्व का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्हें मैनपुर प्रखंड का पालक भी नियुक्त किया गया है।
प्रखंड अध्यक्ष के रूप में श्री उपाध्याय ने देवभोग क्षेत्र में संगठन को नई दिशा, मजबूती और ऊर्जा प्रदान की। कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद, संगठनात्मक अनुशासन और हिंदू समाज को एकजुट करने की उनकी कार्यशैली ने प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद को सशक्त आधार दिया। उनके नेतृत्व में कई रचनात्मक एवं संगठन विस्तार से जुड़े कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत हुईं।
उनके अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिला स्तर पर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। मैनपुर प्रखंड के पालक के रूप में भी उनसे संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री विकास उपाध्याय को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इसी प्रकार संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाते रहें।










