गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री अनिल चंद्राकर जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर जिलेभर में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
अपने कुशल नेतृत्व, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और अथक परिश्रम के बल पर श्री अनिल चंद्राकर जी ने भाजपा को जिले में नई पहचान और मजबूती प्रदान की है। उनके नेतृत्व में संगठन न केवल अनुशासित हुआ है, बल्कि जनसेवा, संवाद और कार्यकर्ताओं के सम्मान की संस्कृति भी सशक्त हुई है। वे निरंतर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को ऊर्जा और दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार सिन्हा, जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री चंद्राकर का मार्गदर्शन संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके नेतृत्व में भाजपा जिला गरियाबंद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
ईश्वर से प्रार्थना की गई कि आदरणीय श्री अनिल चंद्राकर जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्राप्त हो तथा उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद नए कीर्तिमान स्थापित करती










