IMG-20251013-WA0049

देशभक्ति के रंग में रंगा देवभोग,‘एक शाम शहीदों के नाम’ में उमड़ा जनसैलाब 5 हजार की भीड़ ने रचा इतिहास

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग _ एक शाम शहीदों के नाम आयोजन में रायपुर की गर्ल बैंड पार्टी चिन्हारी के साथ देश भक्ति गीतों में झुमा देवभोग।विभिन्न क्षेत्र के 35 प्रतिभावानो को देवभोग गौरव सम्मान भी दिया गया। देवभोग व्यासाई संघ और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में देवभोग के हाईस्कूल मैदान में एक शाम शहीदों के नाम भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया था।राजधानी से पहुंची गर्ल बैंड चिन्हांरी के महिला संगीत कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।आयोजन की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने किया।मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर,एसपी वेदव्रत सिरमौर के प्रतिनिधि के रूप में एसडीओपी लितेश कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव,देवभोग नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी मंचस्थ रहे। क्षेत्र के वीर शहीद सूर्य प्रकाश सोनवानी,भीष्म कुमार यदु,भोजसिंह टाडिल्य के शौर्य गाथा और परिवार के सम्मान के साथ संगीत संध्या का आगाज हुआ।सरस्वती मंदिर के छात्रों द्वारा ओप्रीशन सिंदूर पर आधारित देश भक्ति के आयोजन से मंचीय आयोजन की शुरुवात हुई

पहली बार होने जा रहे इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने हाई स्कूल मैदान में 5 हजार भीड़ जुटी।आयोजन को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देवभोग क्षेत्र को उरमाल में हुए एक आयोजन ने जितना शर्मसार किया था,उसकी भरपाई ही नहीं बल्कि नाम रौशन  करने वाला यह आयोजन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।क्षेत्र में मौजूद छुपी प्रतिभा और सार्वजनिक क्षेत्र में अपनी योगदान देने वाले महान हस्तियों को समाज के सामने प्रेरक उदाहरण के रूप रखने का माध्यम बना है यह मंच।आयोजन में भाजपा सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मुरलीधर सिन्हा,कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायन तिवारी,स्थानीय  निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अलावा भाजपा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे ।

शिक्षा एवं सार्वजनिक हित में भूमि दान करने वाले को मिला सम्मान_ देवभोग के सबसे पहले हाई स्कूल के लिए 5 एकड़ से भी ज्यादा भूमि दान करने वाले स्वर्गीय ठाकुर लैबानो सिंह के सुपुत्र मदन सिंह ठाकुर,महाविद्यालय मार्ग के लिए भूमिदान करने वाले स्वर्गीय राजेश पाण्डेय के सुपुत्र अभिषेक आशीष पांडेय,पानी टंकी एवं संशिम के लिए भूमि देने वाले  स्वर्गीय राजेश अग्रवाल के सुपुत्र आशीष अग्रवाल एवं जल संकट दूर करने गांव में स्थानिक तालाब के लिए न केवल जमीन दान बल्कि तालाब खुदवा कर देने वाले सुधीर भाई पटेल को देवभोग गौरव सम्मान से नवाजा गया।

नशा उन्मूलन की दिशा में बेहतर काम करने वाले देवभोग थाना प्रभारी  को मिला गौरव सम्मान_ ताड़ी और देशी मदिरा के फैले नेटवर्क को तोड़ने एक माह के भीतर 25 से भी ज्यादा छोटी बड़ी कार्यवाही कर 30 से ज्यादा नशा के कारोबारी पर कार्यवाही कर क्षेत्र को जानलेवा नशा खोरी से निजात दिलाने वाले देवभोग थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा को देवभोग गौरव सम्मान दिया गया।नक्सल उन्मूलन में विशेष योगदान के लिए नक्सलियों को सरेंडर कराने वाले पत्रकार पुरुषोत्तम पात्र और उनके सहयोगी गिरीश जगत भी सम्मानित किए गए । इसके अलावा अवनीश पात्र को कृषि के क्षेत्र में नवाचार, आर सी वर्मा को पर्यावरण संरक्षण,बिलभद्र यदु को रक्तदान के लिए समर्पण भाव के लिए,धनीराम पारी को उद्यानिकी तो विकास उपाध्याय की टिम को गौरक्षा के लिए,बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहू,बीईओ  देवनाथ बघेल,योगाचार्य कन्हैया साहू,देवभोग गौरव सम्मान दिया गया।पढ़ाई कर अफसर बनने वाले सफल छात्र के लिए डॉक्टर सुयश गर्ग,डॉक्टर मुश्कान तिवारी,डॉक्टर उमा ध्रुव,भूपेश नागेश,गिरजा बघेल,बालकृष्ण नायक,समेत अध्ययन और खेल क्षेत्र के कई प्रतिभावान को देवभोग गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

मंच से निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया_मंच में मौजूद उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सभा मौजूद हजारों की भीड़ को सड़क सुरक्षा के लिए तय मापदंड और सावधानियों के बारे में बताया।सड़क हादसे में घायल लोगों को बचाने के पुण्य काम के लिए प्रेरित कर वाहन चालकों को हेलमेंट भेंट किया।