IMG-20251013-WA0049

सरगीगुड़ा–उरमाल रोड पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_देवभोग–मैनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच एक और मामला सरगीगुड़ा–उरमाल मार्ग से सामने आया है। आज इस मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन उरमाल निवासी पवन जैन का बताया जा रहा है, जो गोहरापदर की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में कुल दो लोग सवार थे,गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई और वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर CG 04 NJ 0052 है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

लगातार बढ़ रही दुर्घटनाएं, सावधानी बेहद जरूरी

देवभोग और मैनपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वाहन चालकों से अपील है कि तेज गति से बचें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

सावधानी ही सुरक्षा है — धीरे चलें, सुरक्षित पहुंचें।