गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित देवभोग क्षेत्रीय व्यापारी संघ की वार्षिक बैठक में संगठन को नया नेतृत्व मिला। बैठक में सर्वसम्मति से युवा कारोबारी राकेश अग्रवाल को देवभोग व्यापारी संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, संघ के सुदृढ़ मार्गदर्शन हेतु पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ व्यापारी विजय मिश्रा एवं अनिल माहेश्वरी को संरक्षक नियुक्त किया गया।
आय-व्यय पर चर्चा, निर्माणाधीन भवन को लेकर बनी रणनीति
बैठक के दौरान संघ के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही निर्माणाधीन व्यापारी संघ भवन को शीघ्र पूर्ण कराने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक रणनीति तय की गई। संगठन के पुनर्गठन पर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे।
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें—
कोषाध्यक्ष: तस्मित पात्र
उपाध्यक्ष: अशोक गर्ग, जितेंद्र सिन्हा
मीडिया प्रभारी: पुरुषोत्तम पात्र
कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल अग्रवाल, आनंद सारडा, सुभाष माहेश्वरी, रितेश अग्रवाल, आसिफ मेमन, अरविंद तिवारी, मुकेश अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल को शामिल किया गया।
अध्यक्ष राकेश अग्रवाल का संकल्प
नव-निर्वाचित अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अड़चन का सामना न करना पड़े, इसके लिए सही-गलत का ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने कहा, “कायदे-कानून में रहकर व्यापार को आगे बढ़ाना हमारा प्रथम लक्ष्य होगा। अनावश्यक परेशानियों का हम संगठित होकर डटकर सामना करेंगे।”
व्यापारियों की रही बड़ी भागीदारी
बैठक में देवभोग क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन से व्यापारियों में उत्साह देखा गया और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।











