IMG-20251013-WA0049

देवभोग में फिर मातम: आईटीआई कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा रायपुर रेफर

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग थाना क्षेत्र के सरदापुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक बार फिर दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। हादसे में जामगांव निवासी पप्पू नागेश (22 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कदलीमुड़ा निवासी ओंकार नागेश (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक CG 23 N 8062 क्रमांक की गाड़ी से घूमकर घर लौट रहे थे, तभी आईटीआई कॉलेज के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि पप्पू नागेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल ओंकार नागेश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल व्याप्त है।