गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “गांव चलो, घर चलो” अभियान के तहत शक्ति केंद्र खूटगांव में एक भव्य एवं प्रभावशाली सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भागीरथी मांझी ने किया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम जनता की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान भागीरथी मांझी ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और “मोदी की गारंटी” के तहत केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
खूटगांव बाजार में भी मांझी ने कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों से मुलाकात कर योजनाओं की जानकारी दी और जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भाजपा की नीतियों और योजनाओं की चर्चा का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में अभिनव सोनी (संयोजक भाजपा), हरिशंकर मांझी, प्रेम मांझी, भुलेश्वर, गोविंद दौरा, शंकर यादव, अखिलेश यादव, तूलाराम यादव, लखिधर पटेल, पैदामन नेताम, रोहित साव, कुमरमणि दौरा, घनाराम कश्यप, महेंद्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के अंत में मांझी ने सभी कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया और भाजपा की नीति-रीति के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा गरियाबंद डोवेंद्र सोनी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी हैं,” और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पूरे आयोजन ने खूटगांव में भाजपा के जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की।












