IMG-20251013-WA0049

गिरसूल में गूंजा भाजपा का संकल्प: “गांव चलो, घर चलो, बस्ती चलो” अभियान से कार्यकर्ताओं में जोश

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_दिनांक 11 अप्रैल 2026 को भाजपा मंडल देवभोग के शक्ति केन्द्र गिरसूल में “गांव चलो, घर चलो, बस्ती चलो” अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया, बल्कि ग्रामीणों के बीच संगठन की मजबूत पकड़ और जनसंपर्क की जीवंत तस्वीर भी पेश की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंदशेखर सोनवानी जी ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से सीधा जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान सहयोगी अनिल बेहरा, मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल,प्रभारी जितेन्द्र मांझी,पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,मंडल उपाध्यक्ष मोहन नेताम,सह प्रभारी तोषण यादव सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमति अहिल्या मरकाम,मंडल मंत्री श्रीमति तिरोजा मांझी,लैबनो सोना,मंडल महामंत्री रूपदास मरकाम,सरपंच लीलाम्बर नागेश,बूथ अध्यक्ष चंदेल मांझी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम सुंदर सेन,चंद्रमणि वैष्णव, भुवेन्द्र मांझी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी ऊर्जावान बना दिया।

इसके साथ ही त्रिलोचन यादव, कन्हैया मांझी (BLA-2),शशिकांत, रितिक यादव (युवा कार्यकर्ता), कीर्तन डोंगरे,डोमराम नागेश,राजेन्द्र नागेश,फूलो सोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और वरिष्ठ-जेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने, सरकार की योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में भाजपा को और अधिक मजबूती देने का दृढ़ संकल्प लिया। कुल मिलाकर गिरसूल में आयोजित यह कार्यक्रम भाजपा के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को जमीनी स्तर पर साकार करता नजर आया, जहां संगठन और जनता के बीच का रिश्ता और भी मजबूत हुआ।