IMG-20251013-WA0049

ग्राम गिरसुल में जितेंद्र कुमार मांझी फैलाएंगे विकास की चमक... सरपंच चुनाव में एकतरफा जीत हासिल किया


गजानंद कश्यप गरियाबंद 

ग्राम गिरसुल में जितेंद्र कुमार मांझी फैलाएंगे विकास की चमक... सरपंच चुनाव में एकतरफा जीत हासिल किया


देवभोग_ ग्राम गिरसुल से जितेंद्र कुमार मांझी को ग्रामवासियो का जोरदार समर्थन मिला और वो रिकॉर्ड मतों से विजयी हुई। 920 मतों से हुई इस जीत का श्रेय जितेंद्र कुमार मांझी ने कार्यकर्ताओ और ग्रामवासियो को दिया।

गांव के विकास का किया वादा

गिरसुल गांव को देवभोग ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक माना जाता है। मूलभूत सुविधाओं का विकास यहां बड़ा मुद्दा था। जितेंद्र कुमार मांझी ने पूरा चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ा और जीत हासिल की। जीत मिलने के बाद मांझी ने ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह गांव का विकास करूंगा। गांव का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह गांव के विकास के लिए काम करेंगे और जनता के दिलों में अपनी जगह बनाएंगे।