IMG-20251013-WA0049

वरिष्ठ नेतृत्व के आशीर्वाद से मजबूत हुए जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार नागेश, युवा मोर्चा गरियाबंद तैयार नई भूमिका में

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

नवीन दायित्व मिलने के बाद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से की सौजन्य मुलाकात

गरियाबंद_भारतीय जनता युवा मोर्चा गरियाबंद के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को संगठन के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का भरपूर स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिल रहा है। दायित्व मिलने के पश्चात लगातार मुलाकातों का दौर जारी है, जिसमें संगठन की एकजुटता और मजबूती साफ झलक रही है।

समाज प्रमुखों का आशीर्वाद, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

चार गढ़ पंडरा माली समाज के अध्यक्ष श्री नीलकंठ बीसी जी ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्रदान किया और संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

जिला संगठन से मिला मजबूत संबल

भाजपा जिला अध्यक्ष गरियाबंद श्री अनिल चंद्राकर जी एवं उनकी टीम ने भी मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ने संगठन के मुखिया एवं अपने मार्गदर्शक श्री अनिल चंद्राकर जी से सौजन्य मुलाकात कर संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रदेश व वरिष्ठ नेतृत्व से आशीर्वाद

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने

➡️ प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

➡️ पूर्व विधायक श्री संतोष उपाध्याय जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

➡️ सांसद श्री चंदूलाल साहू जी से भी सौजन्य मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया।

इन सभी मुलाकातों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं की भूमिका बढ़ाने पर चर्चा हुई।

राजिम मंडल से मिला भगवा सम्मान

राजिम मंडल अध्यक्ष श्री रिकेश साहू जी ने भगवा गमछा पहनाकर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को बधाई दी और संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश कार्यकारिणी से संगठनात्मक संवाद

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अभिषेक सोनकर जी से भी सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नवीन दायित्व मिलने पर बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में रहे ये वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित

इस अवसर पर जिले के कई सम्माननीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें—जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा,जिला उपाध्यक्ष एवं मार्गदर्शक श्री गुरुनारायण तिवारी,जिला मंत्री श्री सुरेंद्र सोनटेके,श्री पारस ठाकुर,बिंद्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा,शासकीय महाविद्यालय गोहरपदर अध्यक्ष तानसिंह मांझी,सुशील निधि,अरविंद सोम,पंकज कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

किया कहा युवा मोर्च के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार नागेश ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं, समाज प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से जो आशीर्वाद व मार्गदर्शन मिला है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। भारतीय जनता युवा मोर्चा को जिले में और अधिक सक्रिय, संगठित और मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।