गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_नया सवेरा अभियान के तहत अवैध शराब और ताड़ी कारोबार पर रोक लगाने पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में देवभोग थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुटगांव गौठान के पास पुलिस ने दबिश दी, जहाँ दो व्यक्ति अधिक मात्रा में ताड़ी (छिंदरस) मादक द्रव्य पदार्थ मदिरा बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार करते पाए गए।
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम_के. शिवा कुम्भम पिता यादईया कुम्भम (25 वर्ष),यादईया कुम्भम पिता दशरथ कुम्भम (50 वर्ष)निवासी सालीगौरम, जिला नालगोण्डा (तेलंगाना), हाल मुकाम देवभोग धान मंडी बताया।
तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 520 बल्क लीटर अवैध ताड़ी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹26,000/- तथा बिक्री रकम ₹1,400/-, इस प्रकार कुल ₹27,400/- की जब्ती की गई।
आरोपियों से वैध कागजात माँगे गए, परंतु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस का खुलासा
थाना देवभोग पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के. शिवा कुम्भम पहले भी 60 लीटर अवैध ताड़ी और 6 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा जा चुका है।
थाना प्रभारी देवभोग का संदेश
“नया सवेरा अभियान के तहत देवभोग पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब और ताड़ी के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस तरह के मादक पदार्थ की बिक्री या परिवहन पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।आमजन से अपील है कि ऐसे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।”
जप्त सामग्री:
कुल 520 लीटर ताड़ी (छिंदरस),कीमत ₹26,000/-,बिक्री रकम ₹1,400/-,कुल जुमला ₹27,400/-










