गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क
नुआपाड़ा_आगामी उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नुआपाड़ा पहुंचे, जहाँ वे भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
सभा का आयोजन पंचमपुर गांव में किया गया है, जहाँ कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरा क्षेत्र जोश और नारों से गूंज उठा है।
जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता से भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे। बताया जा रहा है कि सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और आसपास के गांवों से लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।











