IMG-20251013-WA0049

अवैध शराब पर गरियाबंद-ओडिशा आबकारी की संयुक्त रेड, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप!अब नहीं चलेगी अवैध शराब की अवैध गंध—कस गई नकेल


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_अवैध शराब पर रोक लगाने हेतु जिला गरियाबंद की आबकारी टीम ने ओडिशा राज्य के नुआपड़ा जिले की आबकारी टीम के साथ मिलकर संयुक्त सघन कार्यवाही की। पिछले दिनों 31 अक्टूबर को ग्राम इंदागांव से लगे जंगलों में की गई छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने जंगल में छिपाकर रखी गई 150 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की थी। इस कार्रवाई ने जिले में अवैध शराब बनाने वालों पर बड़ा प्रहार किया था और अब उसी अभियान की कड़ी में 4 नवंबर को फिर से बड़ी सफलता मिली है।

कलेक्टर और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

दिनांक 04 नवंबर 2025 को आबकारी आयुक्त एवं प्रबंध संचालक सुश्री आर. संगीता तथा कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके के निर्देशन में, जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन से यह अभियान चलाया गया।


सीमा पार जंगल में शराब निर्माण का भंडाफोड़!

वृत्त देवभोग अंतर्गत ग्राम गुरजीभाटा से लगे जंगल नाला किनारे अवैध कच्ची मदिरा निर्माण के संभावित स्थलों पर छापा मारा गया। कार्यवाही में 35 बल्क लीटर अवैध कच्ची शराब और 1700 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर कब्जे आबकारी लिया गया। महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी है।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार!

ग्राम गुरजीभाटा टी हुंकारपारा में मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने छापा मारा। 500 ml महुआ शराब टेस्ट परचेज के बाद आरोपी गणेश मांझी पिता स्व. दयालु मांझी (जाति गोंड) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 9.3 बल्क लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)ख, 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

दोनों राज्यों की टीमों का शानदार समन्वय

इस संयुक्त कार्रवाई में गरियाबंद आबकारी टीम से_उपनिरीक्षक रजत चंद ठाकुर, उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड़, आरक्षक पीताम्बर चौधरी, नगर सैनिक संजय नेताम, मनीष कश्यप, कामिनी सोनी, हेमबाई साहू, वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप, गोवर्धन सिन्हा व कुलेश्वर निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वहीं ओडिशा नुआपड़ा जिले की आबकारी टीम से —

Sidhanta Patrra (SI of Excise, OIC Excise Station, Sinapali),Sona Majhi (ASI), Malaya Mahaling (Excise Constable),Ritanjali Sabar (Lady EC) तथा Rakesh Rout (EC) का सराहनीय सहयोग रहा।

सीमा पार शराब माफियाओं में हड़कंप!

इस संयुक्त कार्यवाही से अवैध शराब माफियाओं में दहशत फैल गई है। आबकारी विभाग ने कहा है कि सीमा पार अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

लगातार कार्रवाई से टूटा शराब सिंडिकेट

अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर जिला गरियाबंद में लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब माफियाओं के सिंडिकेट की कमर टूट गई है। जिले के अंतिम छोर तक चल रहे इस अभियान से माफियाओं में दहशत है।विभाग ने साफ किया है कि सीमा पार अवैध मदिरा कारोबार करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

आबकारी उपनिरीक्षक रजत चंद ठाकुर ने कहा_

“अवैध शराब के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। सीमा पार इलाकों में कच्ची मदिरा बनाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस तरह की संयुक्त कार्रवाई से शराब माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं और आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

रजत चंद ठाकुर आबकारी उपनिरीक्षक

आबकारी विभाग का ऐलान — ‘अभियान जारी रहेगा!’

जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ने कहा _अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमा क्षेत्रों में ऐसी कार्रवाई और तेज़ की जाएगी ताकि शराब तस्करी पूरी तरह समाप्त हो सके।”

जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह