IMG-20251013-WA0049

मुख्यमंत्री से भाजपा किसान मोर्चा की मुलाकात का असर — एग्री-स्टेक पंजीयन की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी!

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

रायपुर_भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री आलोक सिंह ठाकुर जी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. श्री विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।

किसानों की समस्याओं पर रखी गई अहम बात_

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के अन्नदाता किसान भाइयों के लिए एग्री-स्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी, लेकिन तकनीकी त्रुटियों और पोर्टल की समस्याओं के कारण कई किसान पंजीयन नहीं करा पाए। उन्होंने कहा कि यदि समय सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो कई किसान इस वर्ष धान विक्रय से वंचित हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में दिखाया संवेदनशील रवैया_

श्री ठाकुर के निवेदन पर मुख्यमंत्री मा. श्री विष्णुदेव साय जी ने एक-एक बिंदु पर विस्तृत जानकारी लेते हुए आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर समस्या का समाधान करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री जी ने एग्री-स्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया, जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को राहत मिलेगी।

किसान मोर्चा अध्यक्ष की सक्रिय पहल_

भाजपा किसान मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी पदभार ग्रहण करने के बाद से ही निरंतर किसान हित में सक्रिय हैं। उन्होंने पूर्व में डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी (PV-AAP) पंजीयन की अवधि बढ़ाने का भी आग्रह मुख्यमंत्री से किया था, जिसे स्वीकृति मिली थी। किसान हित, जनहित या संगठन — हर क्षेत्र में ठाकुर जी अपनी मजबूत भूमिका निभा रहे हैं।

भाजपा टीम रही साथ_

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पर इस मुलाकात के दौरान,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री विजय शंकर मिश्रा जी,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री खेम तिवारी जी,किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री महेश कौशल जी,और बलरामपुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री विकास मंडल जी उपस्थित रहे।