गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवभोग खंड मुख्यालय में मंगलवार को स्थापना दिवस एवं विजयदशमी पर्व बड़े ही उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा आयोजन से हुई, जिसके बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। तत्पश्चात परंपरागत शस्त्र पूजन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस दौरान विभाग व्यवस्था प्रमुख तस्मीत पात्र, खंड संघ चालक मनोज रघुवंशी, खंड कार्यवाह रमाकांत बेहरा तथा सह कार्यवाह नागेश्वर मोरे सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में संघ कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराते हुए संगठन की निष्ठा और अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर जय विलास शर्मा, हेमंत यादव, सुशील यादव, गोविंदा सिंघल, जितेंद्र सिन्हा, सुभाष दौरा, नरेंद्र साहू, गागा राम पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








