गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_शुक्रवार दोपहर करीब 2:35 बजे देवभोग और केन्दूपाटी मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। छत ढलाई के लिए राफ्टर और बांस से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पलटने की जोरदार आवाज से मौके पर अफरा–तफरी का माहौल बन गया।
गाड़ी निष्ठीगुड़ा गाँव की बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान–माल की हानि नहीं हुई, वरना भारी भरकम राफ्टर और बांस से लदा वाहन किसी की जान भी ले सकता था।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे ना हों।










