IMG-20251013-WA0049

गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को चुने गए कॉप ऑफ द मंथ।


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ इस पहल के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ का चुना किया जाता है। माह जून 2025 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी प्रधान आरक्षक 455 तुलसी निषाद थाना राजिम एवं आरक्षक 699 आलम बेग (साइबर सेल) के द्वारा थाना राजिम क्षेत्र में हुए  सोने की चोरी के मामले एवं 55 किलो ग्राम गांजा के आरोपी को गिरफ्तार करवाने में विशेष भूमिका,  आरक्षक क्रमांक 441 डिगेश्वर साहू थाना छुरा के द्वारा मोटर साइकिल गिरोह से 9 मोटर साइकिल बरामद करवाने के साथ पांच आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने में विशेष भूमिका, प्रधान आरक्षक 456 प्रहलाद थानापति थाना मैनपुर के द्वारा 840 नग नशीली टैबलेट के साथ आरोपी को गिरफ्तार करवाने में विशेष भूमिका, आरक्षक 606 लेखन पटेल थाना देवभोग के द्वारा माह जून में 230 लीटर अवैध शराब के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने में विशेष भूमिका, आरक्षक 71 लक्ष्मीकांत साहू थाना देवभोग के द्वारा प्रार्थी का मार्केट में गुमा हुआ 52000 रुपए को सीसीटीवी फुटेज की माध्यम से ढूंढ कर प्रार्थी को पैसा लौटाने में विशेष भूमिका रही इस माह  06 अधिकारी कर्मचारियों कॉप ऑफ द मंथ रहे। इस पहल के माध्यम से माह में सराहनी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। जिससे अधिकारी/कर्मचारियों में उत्साह बनी रहती है। यह पहल आगे भी जारी रहेगा।