भाजपा नेता वेणु डोंगरे के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए कैंटपदर के सरपंच झरने मांझी....
बीजेपी कांग्रेस में जोरदार टकराव!
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_कैटपदर ग्राम पंचायत की सरपंच झरने बाई मांझी अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय देवभोग में भाजपा में प्रवेश कर लिया है। सरपंच ने झरने बाई मांझी कहा कि भाजपा की केंद्र में मोदी जी और राज्य में विष्णु देव जी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठन से प्रभावित होकर मैने आज भाजपा में प्रवेश किया है।
भाजपा ने किया स्वागत
भाजपा कार्यालय में सरपंच का मंडल अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया महामंत्री अनीता उपाध्याय ने भाजपा का गमछा पहना कर प्रवेश कराया।
भाजपा महामंत्री अनीता उपाध्याय ने कहा_
कांग्रेस मुक्त देवभोग करने को लेकर हमारी पूरी टीम अग्रसर है बहुत जल्द पूरा देवभोग विकास खंड कांग्रेस से मुक्त होगा।
भाजपा के वेणु डोंगरे जी ने कहा_
लगातार हमारा अभियान जारी है कांग्रेस मुक्त देवभोग का हमारा संकल्प है और वो हम कर के रहेंगे।









