Top News

फलसापारा पंचायत में तूफान का तांडव: 11 केवी लाइन टूटी, घरों पर गिरी तार, ट्रांसफार्मर समेत दो पोल ध्वस्त—टला बड़ा हादसा देखिए पूरे वीडियो में कैसा था मंजर.....

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचाई। फलसापारा पंचायत के स्कूल पारा में 11 केवी बिजली लाइन अचानक टूटकर एक घर और सड़क पर गिर गई, जिससे पूरे पारा में अफरा-तफरी मच गई और लोग भयभीत हो गए। बताया जा रहा है कि तार जिस समय टूटी, उस वक्त पहले से ही बिजली सप्लाई बंद थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय लाइन चालू रहती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो बिजली पोल सहित ट्रांसफार्मर भी गिर गया। टूटकर गिरी तार चतुर्भुज नागेश (पिता – अभिराम) के खपरे वाले घर के ऊपर जा गिरी, जिससे उनके घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज हवा के साथ जोरदार आवाज हुई और देखते ही देखते तार जमीन पर आ गिरी। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली विभाग से मरम्मत कार्य शुरू कर सुरक्षित तरीके से बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए बिजली विभाग से संपर्क साधा है।

Previous Post Next Post