IMG-20251013-WA0049

उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व में वन्य जीवों के लिए राहतः सोलर पंप से लैस पुराने तालाब बने जल स्त्रोत अब नहीं भटकेंगे पानी के लिए वन्यजीव

उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व में वन्य जीवों के लिए राहतः सोलर पंप से लैस पुराने तालाब बने जल स्त्रोत अब नहीं भटकेंगे पानी के लिए वन्यजीव 

गजानंद कश्यप देवभोग गरियाबंद उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए वन विभाग ने नई पहल की है। विभाग ने सोलर पंपिंग सिस्टम से तालाब में भर रहे हैं पानी। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में 200 से अधिक तालाब है जिसमें 8 तालाब में इस वर्ष सोलर पम्प लगाई जा चुके है और 10 तालाब में अभी सोलर पम्प लगाए जाना है इससे जंगली जानवरों को पानी की तलाश में दूर तक नहीं जाना पड़ेगा।

डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में कच्चे तालाबों और वाटर होल में पानी की कमी हो जाती है। समय पर बारिश न होने से ये जल स्रोत सूख जाते हैं। इससे वन्य जीव पानी की तलाश में वन क्षेत्र से बाहर निकल आते हैं।

वन विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए नए वाटर होल में सोलर पंप लगाए हैं। यह कदम वन्य जीवों और वनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण साबित होगा।