IMG-20251013-WA0049

देवभोग नगर पंचायत में आयोजित समाधान शिवर में सोनामूंदी वार्ड वासीयों ने मंच पर चढ़ कर आंदोलन की दे डाली चेतावनी

गजानंद कश्यप देवभोग गरियाबंद के देवभोग नगर पंचायत में आयोजित समाधान शिवर में सोना मूंदी वार्ड वासीयों ने मंच पर चढ़ कर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। दरअसल सोना मूंदी में संचालित अंग्रेशी देशी शराब दुकान को हटाने वार्ड वासी पिछले तीन साल से शासन प्रशाशन को आवेदन देते आ रहे हैं,आज उन्हें समाधान शिविर में मांग पूरी होने की उम्मीद थी।पर मांग पुरा नहीं होते देख बिफरे वार्ड वासियों ने मंच पर मौजूद एसडीएम समेत पालिका अध्यक्ष के समक्ष 5 दिन के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी पत्र थमा दिया।वार्ड वासियों ने कहा अब आंदोलन ही एक मात्र रास्ता है।इस चेतावनी के बावजूद मांग पर गंभीरता नहीं दिखाने वाली प्रशाशन अब भी रटा रटाए जवाब देकर पल्ला झाड़ने की कोशीश कर गया।

इसलिए हटाना चाह रहे वार्ड वासी शराब दुकान_

दुकान के चलते होने वाली भीड़ और आस पास फैल रही प्लास्टिक और बोतल की गंदगी से लोग परेशान है।पीने वाले शिशु मंदिर संस्थान के परिसर से लेकर आस पास के निजी प्रोपर्टी में बैठ कर शराब पीते है।बोतल फोड़ कर फेंकने से हादसे भी हुए।सोना मूंदी वार्ड वासीयों की आवाजाही दुकान स्थित रोड पर है।सड़क पर सुबह शाम मदिरा प्रेमियों की भीड़ लगी होती है।महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।शराब दुकान के चलते महिला समूह द्वारा बनाए गए कार्यशाला भी ठप्प हो गया है।जिसके बाद पिछले एक साल दुकान हटाने की मांग लगातार हुई है। वार्ड वासी,महिला समूह ने कदली मूड़ा आए  प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल,सीएम के नाम ज्ञापन दिया है।इसके अलावा क्षेत्रीय वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन मांझी और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने भी शिशु मंदिर संचालन में पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर शासन प्रशाशन को  दुकान हटाने मांग पत्र सौंप चुके है।

नगर पंचायत में फिर से अवगत कराया गया फिर से वही आश्वासन_ समस्त ग्रामवासी ग्राम सोनामुंदी के लिखित चेतावनी के बाद नगर पंचायत समाधान शिविर में मौजूद एसडीएम ने दुकान हटाने की मांग पर जल्द ही कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।https://youtu.be/gC-OOX_uSV4?si=B3AF26GmI24rtMua