IMG-20251013-WA0049

शासकीय पं. श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय के छात्रों ने किया देवभोग पुलिस थाने का भ्रमण,जानी कार्यप्रणाली

थाने के कामकाज को समझा

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद 

देवभोग_हर छात्रों में पुलिस के कामकाज को लेकर जिज्ञासा बनी रहती है कि पुलिस कैसे काम करती है, उनकी कार्यप्रणाली क्या होती है? कैसे थाने में कामकाज होता है, किस तरह से अपराधियों से निपटा जाता है, इन्हीं जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए शासकीय पं. श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय, देवभोग के छात्र छात्राओं ने देवभोग पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्र छात्राओं की दल में 20 सहभागी बने।

कॉलेज के टीचर ने पुलिस के कामकाज को जानने के लिए कॉलेज के छात्र छात्राओं को पुलिस थाना भ्रमण करवाया। छात्रों ने पुलिस थाना देवभोग पहुंचकर वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। थाना प्रभारी द्वारा बच्चों को एफआईआर, प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करना, शिकायत लिखवाना, आनलाइन रिपोर्ट, 100 डायल, अपराध के कारण एवं दण्ड प्रावधान, प्राथमिक जेल आदि की जानकारियां दी। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है। पुलिस से आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप निर्भिक होकर अपनी शिकायत पुलिस थाना आकर कर सकते है। आपातकालीन 100 नम्बर पर डायल कर सकते है।