गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_ जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर आने वाला है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा 19 मई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां स्वतंत्र माइक्रो फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर एवं एन.आई.आई.टी. प्राइवेट लिमिटेड स्मृति नगर जुनवानी भिलाई (दुर्ग) भाग लेंगी। मेले में फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर (ट्रेनी) के कुल 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
युवाओं को मिलेगा सीधे इंटरव्यू का मौका
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने इंटरव्यू देने का अवसर मिलेगा। इसके लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक निर्धारित की गई है।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं छायाप्रति लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
ऑनलाइन पंजीयन जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।










