IMG-20251013-WA0049

क्यों हो रही है जनसेवक देवेंद्र ठाकुर सभापति जनपद पंचायत देवभोग की गली चौराहे में बात देखिए खास रिपोर्ट छत्तीसगढ़ न्यूज वेब पर.....


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद

देवभोग_सबसे पहले तो आप सभी को अवगत करना चाहूंगा की ग्राम पंचायत घुमरगुड़ा पिछले कुछ दिन पहले जहां जमीन पर अवैध तरीके से किए गए कब्जे को बुलडोजर चला कर। रोड किनारे की जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया। ओर उस जगह को धान उपार्जन खरीदी केंद्र के लिए सुनिश्चित किया गया।

जनपद पंचायत के सभापति अपने जनपद सदस्य के क्षेत्र में पहली बार "जनपद जन चौपाल" आयोजित कर लोगों के पेंशन, राशनकार्ड,जाब कार्ड जैसे काम को निराकरण कर शासन स्तर के आवेदन को संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर रहे है,लोगों के समस्याओं को दूर करने में हर सम्भव प्रयास कर रहे है जिसे लोगों की समस्या दूर हो सके। इसलिए लोगों के बीच यही चर्चा हो रही है कि वाह! सभापति किया जनसेवक हो वाके में आप एक सच्चे जनप्रतिनिधि हो। लोगों का कहना है ऐसे सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में कार्य करने लगे तो हर समस्या का हल यों ही निकल जाए और समस्या संभवतः दूर हो जाए।

प्रथम ध्येय विकास कैसे हो इसके लिए कार्य योजना बनाने में निपूर्ण: 

विकास योजनाओं को लेकर जैसे स्वास्थ्य,शिक्षा,पानी,रोड, शिक्षक व्यवस्था इसके लिए वे गहन चिंतन कर स्थानीय स्तर पर विकास के लिए योजनाएं बनाते हैं और उन्हें लागू करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय  बनाते हैं। 

सामाजिक और आर्थिक विकास में तत्परता:

जनसेवक देवेंद्र ठाकुर सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में विकास के लिए योजनाएं बनाते हैं।

स्थानीय स्तर पर निर्णय:

जनपद पंचायत सभापति जनसेवक देवेंद्र ठाकुर स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए स्थानीय स्तर पर योजनाओं और परियोजनाओं को लागू करने के लिए अच्छे निर्णय लेकर कार्य करते है।

क्या कहते है जनपद पंचायत सभापति देवेंद्र ठाकुर:

उनसे बात हुई उन्होंने बताया कि कल हमने अपने सदस्य क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरकानी में जनपद जन चौपाल आयोजित कर लोगों के पेंशन,राशनकार्ड,जाब कार्ड से संबंधित प्राप्त आवेदनों का मैं ओर मेरे साथी सरपंच विश्वजीत ठाकुर,सचिव,रोजगार सहायक के द्वारा स्थानीय स्तर पे जो संभव हो उसका निराकरण किया गया ओर अन्य विभाग का जो आवेदन आए हैं जैसे राजस्व विभाग,पुलिस विभाग ओ सब में कलेक्ट करके पंचायत का प्रस्ताव करके अपने लेटर पैड में सम्बंधित विभाग को दूंगा और 15 दिन का समय भी दूंगा और इसमें आप कीजिए और काम होता है तो ध्यनवाद भी ज्ञापित करूंगा और नहीं हो पाती तो ऐसे किया कारण उसकी उचित कारण जानने की कोशिश करूंगा और विभाग के अधिकारी अगर लापरवाही करेंगे  तो पहले निवेदन फिर आवेदन उसके बाद आंदोलन करूंगा। शासन प्रशाशन को बड़ी चेतावनी जनसेवक देवेंद्र ठाकुर जनपद पंचायत सभापति ने कह दी है।

निष्कर्ष: जनपद पंचायत सभापति स्थानीय स्तर पर विकास और सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कार्यों और निर्णयों के कारण वे चर्चा में हो सकते हैं।