IMG-20251013-WA0049

अनिता उपाध्याय बनी भाजपा मंडल देवभोग की पहली महिला महामंत्री: कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अनिता उपाध्याय बनी भाजपा मंडल देवभोग की पहली महिला महामंत्री: कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डीस्क गरियाबंद 

भारतीय जनता पार्टी मंडल देवभोग की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई है । इस अवसर पर संगठन को मजबूती देने एवं पार्टी कार्यकर्ताओ के कुशल समन्वय हेतु नए पदाधिकारियो को जिम्मेदारी सौंपी गई पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से देवभोग मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल ने अनिता उपाध्याय को मंडल महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौपी गई है। अनिता उपाध्याय लम्वे समय से भाजपा से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता रही है और सकारात्मक कार्यो में उनकी भूमिका हमेशा सरायनिय रही है पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव अनुशासन ओर समर्पण को देखते हुये उन्होंने यह महत्पूर्ण दायत्व सोपा है अनिता उपाध्याय ने मंडल महामंत्री बनाये जाने पर पार्टी नेतृत्व ,विशेष रूप से जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर व मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल के प्रति आभार वियक्त की।

देवभोग भाजपा मंडल में नई दायित्व मिलने पर उन्होंने कहा कि  

मैं पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखूंगी,उनके मागदर्शन से भाजपा की नीतियों का प्रचार जन-जन तक करते आई हूं,साथ ही कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उस पर खरा उतरूंगी।

भाजपा मंडल और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बधाई देने वालों में जगमोहन पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष,अर्जुन सोनी विश्व हिंदू परिषद देवभोग प्रखंड अध्यक्ष,गजानंद कश्यप भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष, आकाश प्रधान,बनिता वर्मा भाजपा मंडल मंत्री,तिरोजा मांझी भाजपा मंडल मंत्री,हेमंत नागेश,सूरज नागेश सहित अन्य शामिल हैं।