IMG-20251013-WA0049

भाजपा देवभोग मंडल कार्यसमिति घोषित: देखिए पूरी सूची

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति तथा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार की सहमति से देवभोग मंडल कार्यसमिति की घोषणा की गई है।

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार एंव मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल के नेतृत्व में गठित नई कार्यसमिति में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अनुभवी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। समिति की घोषणा की गई ,कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला है।

मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा,

“मुझे गरियाबंद मंडल अध्यक्ष के रूप में जो दायित्व सौंपा गया है, उसके लिए मैं प्रदेश नेतृत्व, संगठन महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष का आभार प्रकट करता हूँ। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा उत्तरदायित्व भी है। मैं प्रयास करूंगा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत कर सकूं। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हम हर चुनौती का सामना करेंगे और आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे।”