गजानंद कश्यप गरियाबंद
देवभोग में आज दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। गरजते बादलों के बीच करीब 1 घंटे तक मूसलधार बारिश हुई। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं, बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देवभोग की नालियां उफनने लगीं और सड़कों पर पानी भर गया।बारिश का आनंद लेते भी दिखे लोग
तेज बारिश से कहीं लोग बारिश का आनंद लेते दिखे। तो बच्चे ओले बटोरते नज़र आए। गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल है।












