IMG-20251013-WA0049

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती आज देवभोग नगर में धुमधाम से मनाई गयी

गजानंद कश्यप गरियाबंद देवभोग_संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती आज देवभोग नगर में धुमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर नगर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात विशाल सभा आयोजित किया गया वहीं भीमसेना,एसटी एससी अन्य पिछड़ा वर्ग और समग्र समाज ने बाबा साहब के समर्पण,सेवा और उत्थान को जन जन पहुंचाने विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर आयोजन में जहां विभिन्न समाज के समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुये वहीं माली समाज के मोहन लाल नागेश ने एल.ई.डी डिस्प्ले लगवाया इससे प्रभावित आयोजकों ने उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में एसटी एससी मोर्चा के अध्यक्ष धनसिंग मरकाम,एसडीएम डॉ तुलसीराम मरकाम,ओडिशा के बिरंची महानंद,लोकेन्द्रसिंह कोमर्रा,सुखचंद बेसरा,शेष नारायण सोनवानी,टेकलाल प्रधान,आशीष पाण्डेय,जगन्नाथ सोनवानी,जीवन आडिल,उमेश डोंगरे,हेमराज मांझी,डोमार सिंह मरकाम,टीकम नागवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं पूरे कार्यक्रम का संचालन यशवंत बघेल ने किया।