IMG-20251013-WA0049

सांसद रूप कुमारी चौधरी बोले- गरियाबंद जिला के एक नगर पालिका ओर पांच नगर पंचायत में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार


गजानंद कश्यप गरियाबंद 

देवभोग_ देवभोग में भारतीय जनता पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन गाँधी चौंक में हुआ। जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता,सदस्य,मोर्चे के पदाधिकारी,महिला मोर्चा के सदस्य और बुथ तक के कार्यकर्ताओं सहित देवभोग नगर के भाजपा के सभी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि बीजेपी के सांसद रूपकुमारी चौधरी,पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,वरिष्ठ नेता भागीरथी पात्र,कुंज बिहारी बेहेरा जिला उपाध्यक्ष गरियाबंद,अनिल बेहेरा नगर पंचायत अध्यक्ष,अनिता उपाध्यय भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नगर पंचायत देवभोग,पुनीत राम सिन्हा जिला महामंत्री गरियाबंद,शोभा चंद्र पात्र जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 अधिकृत प्रत्याशी,मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल,गोहरापदर मंडल अध्यक्ष भोजराज सिन्हा,भगवानों बेहेरा मंडल झाखरपारा,मुन्नू राम पांडे अधिकृत प्रत्याशी पार्षद,अनिल अग्रवाल भाजपा अन्य उपस्थित रहे। मंच संचालन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधीर भाई पटेल ने किया।
सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने व जीतने का संकल्प लिया। सम्मेलन में चुनाव में उतरने वाले सभी उम्मीदवारों ने बीजेपी के चिन्ह कमल के फूल व सभी देवी देवताओं को साक्षी मानते हुए संकल्प लिया की सब एक साथ मिलकर बीजेपी के सभी उम्मीदवार को जिताएंगे।
सांसद रूप कुमारी चौधरी बोले- गरियाबंद जिला के एक नगर पालिका ओर पांच नगर पंचायत में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार- नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र को पार्टी की विजय का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ में एक साल के अंदर विकास की नई तस्वीर उभर रही है।