गजानंद कश्यप गरियाबंद
गरियाबंद_ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए,क्षेत्र की लोकप्रिय स्मृति ठाकुर अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद,नेहा सिंघल अध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग ने दीवानमुडा में नवनिर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानमुडा भवन का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ रीबन काटकर इस बहुप्रतीक्षित केंद्र को जनता को समर्पित किया।
यह नवनिर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानमुडा भवन लगभग 70 लाख रुपये की लागत राशि से निर्मित हुआ है। यह ग्रामीण जनजीवन में एक बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा। लोकार्पण समारोह में नेहा सिंघल अध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग ने कहा कि "यह स्वास्थ्य केंद्र हमारी सरकार की 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति का एक उदाहरण है। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।"
यह नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानमुडा
ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। अब यहां 24×7 स्वास्थ्य सुविधाएं, विशेष रूप से प्रसव सेवाएं, उपलब्ध होंगी। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा, सामान्य बीमारियों और आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी यह केंद्र ग्रामीणों की हर आवश्यकता को पूरा करेगा।
इस नवनिर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानमुडा भवन परिसर में वृक्षारोपण
जितने भी आगंतुक आए थे सभी जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर इस कार्यक्रम को सफल बनाए।
इस कार्यक्रम में श्रीमती स्मृति ठाकुर (अध्यक्ष, जिला पंचायत गरियाबंद),श्रीमती नेहा सिंघल (अध्यक्ष, जनपद पंचा. देवभोग),श्रीमती सकुन्तला देशबन्धु नायक (सदस्य, जि. पं. गरियाबंद),मो. असलम मेमन (सदस्य, जनपद पंचायत देवभोग),कंचन कुमार कश्यप (सरपंच, ग्राम पंचायत दीवानमुड़ा) की उपस्थिति रही।
प्रकाश साहू बीएमओ देवभोग ने बताया कि "यह केंद्र स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर जरूरतमंद को समय पर और प्रभावी सेवाएं मिलें।








