मैनपुर के कामारपारा प्राथमिक शाला का मामला, बीईओ ने शिक्षक सतीश कुमार दुबे से मांगा स्पष्टीकरण
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
गरियाबंद_विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत भाटापानी स्थित प्राथमिक शाला कामारपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार दुबे को शराब के नशे में स्कूल पहुंचने संबंधी आरोपों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर देवनाथ बघेल द्वारा 3 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में शिक्षक से पूरे मामले को लेकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।
गरियाबंद के मैनपुर में स्थित भाटापानी के आश्रित ग्राम कमारपारा स्कूल के भीतर शिक्षक के कथित तौर पर शराब खोरी का वीडियो वायरल हुआ था।इसे प्रशाशन ने गंभीरता से लेते हुए पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार को शो काज नोटिस थमा दिया है। वीडियो में कक्ष के भीतर मौजूद शिक्षक को नशे में बताया गया,शराब की बोतल भी दिख रही थी।मैनपुर के अंदरूनी इलाके में इस तरह की तस्वीर बार बार सामने आ रही है। दो माह पहले भी इसी ब्लॉक में स्कूल कमरे में शराब पार्टी करने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था। बार बार इस घटना की पुनरावृत्ति ने मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिया है।