अशोक पांडेय को दुर्ग भेजा गया, राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर से वरुण नागेश को मिली गरियाबंद की जिम्मेदारी
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से विभाग के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 1 सितंबर 2026 को जारी आदेश में गरियाबंद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडेय का स्थानांतरण कर उन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, श्री वरुण नागेश, जो वर्तमान में उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र, रायपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें नवीन पदस्थापना देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी, गरियाबंद बनाया गया है।
विभाग द्वारा जारी आदेश में कुल 14 अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापना का उल्लेख है। आदेश में कहा गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होंगे।
गरियाबंद में नई जिम्मेदारी
अब वरुण नागेश के गरियाबंद जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पदभार संभालने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और विभागीय कार्यों में नई प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिलेगी।



