Top News

गरियाबंद पुलिस में बड़ा फेरबदल: 20 पुलिसकर्मियों का अस्थायी तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 20 पुलिसकर्मियों के अस्थायी स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अपनी नई पदस्थापना स्थल पर सेवाएं देनी होंगी।

प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार बदलाव

जारी आदेश में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों एवं पुलिस इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों की पदस्थापना में प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया गया है। विभागीय व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से यह अस्थायी स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को अपनी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर नई जगह तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post Next Post