Top News

वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 64 सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना, गरियाबंद भी शामिल

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभागने प्रदेश में वन विभाग के अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 64 सहायक वन संरक्षकों को नवीन पदस्थापना देते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया है। यह आदेश 2 सितंबर 2026 को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापना पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण का आधार प्रशासनिक बताया गया है।






Previous Post Next Post