Top News

गरियाबंद में नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में फांसी लगाने का प्रयास, 112 की टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_नशा छोड़ने के लिए गरियाबंद स्थित नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे एक व्यक्ति ने देर रात बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि घटना करीब रात्रि 12 बजे की है। नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए रह रहे व्यक्ति ने बाथरूम में फांसी लगा ली थी। सूचना मिलते ही डायल 112 आरक्षक 515 कृष्ण कुमार राय एवं चालक भानु प्रताप ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटके व्यक्ति को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गरियाबंद पहुंचाया।

जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार किया गया। इलाज के बाद व्यक्ति की स्थिति में कुछ सुधार बताया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। नशा मुक्ति केंद्र में रहने वाले इस व्यक्ति का नाम फिलहाल प्राप्त नहीं हो पाया है। वह धमतरी निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

डायल 112 की टीम आरक्षक 515 कृष्ण कुमार राय और चालक भानु प्रताप ठाकुर ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर समय रहते व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

Previous Post Next Post