Top News

गरियाबंद के नए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संभाला पदभार

2012 बैच के IAS अधिकारी रणबीर शर्मा बने जिले के 14वें कलेक्टर


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर बीएस उइके से विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार सौंपते हुए श्री उइके ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए कलेक्टर को शुभकामनाएं दीं।

2012 बैच के आईएएस अधिकारी रणबीर शर्मा को गरियाबंद जिले का 14वां कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वे समाज कल्याण विभाग के संचालक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पदभार ग्रहण के बाद कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत और बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के आम लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचाना और जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इसके बाद जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री शर्मा ने विभागीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नवीन भगत सहित सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post