Top News

कदलीमुड़ा के पास कुत्तों का झुंड बना हादसे की वजह, ढोरा निवासी घायल

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_कदलीमुड़ा के पास सड़क पर अचानक कुत्तों का झुंड आ जाने से बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में ढोरा निवासी 38 वर्षीय यशवंत नागेश घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यशवंत नागेश बाइक से देवभोग की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कदलीमुड़ा के पास अचानक कुत्तों का झुंड सड़क पार करने लगा। कुत्तों से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना हो गई।

घटना की सूचना 112 को दी गई। 112 टीम घायल को लेने के लिए रवाना हुई, लेकिन इससे पहले देवभोग पेट्रोल पंप के मैनेजर गोपी निषाद घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लेकर पहुंचे।

फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में यशवंत नागेश का प्राथमिक उपचार जारी है। सूचना के बाद 112 के राहुल कश्यप एवं देवभोग आरक्षक अमित कश्यप भी मौके पर पहुंचे।

Previous Post Next Post