गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 
AI जनरेट फोटो
गरियाबंद_ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 8 अगस्त 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया है। अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापना पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
मयंक पाण्डेय को मिली गरियाबंद की जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार श्री मयंक पाण्डेय, भा.व.से. (2015), जो वर्तमान में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), महासमुंद के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गरियाबंद जिले में वन क्षेत्र और वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से यह पद महत्वपूर्ण माना जाता है। नई पदस्थापना के बाद जिले में वन प्रबंधन, अवैध कटाई पर नियंत्रण, वन्यजीव संरक्षण तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अहम होगी।
कई जिलों के वन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
शासन के आदेश में विभिन्न जिलों और वन मंडलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें बस्तर, रायपुर, सरगुजा, कांकेर, दुर्ग, सूरजपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ और अन्य वन मंडल शामिल हैं।
वहीं श्री उत्तम कुमार गुप्ता को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। श्री संदीप बलगा को पूर्व भानुप्रतापपुर के स्थान पर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पूर्व भानुप्रतापपुर पदस्थ किया गया है।
प्रतिनियुक्ति से वापसी और नई जिम्मेदारियां भी
आदेश में कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए नई पदस्थापना दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को वन विकास निगम और मंत्रालय से संबंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
वन विभाग के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारियों के कार्यभार संभालने के साथ जिलों की वन प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।


