Top News

स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था 14 किलो गांजा, छुरा पुलिस ने दबोचा 7 लाख का गांजा समेत 7.45 लाख की सामग्री जब्त, 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। छुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोंगरा तिराहा-बिरनीबाहरा मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को थाना छुरा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी में गांजा लेकर मोंगरा तिराहा से बिरनीबाहरा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान मटमैले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-23-P-0438 को रोककर गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान स्कूटी के सामने पैरदान में रखे कपड़े के थैले और डिक्की में टेप से लपेटकर रखा गया कुल 14 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के अलावा 40 हजार रुपये कीमत की टीवीएस स्कूटी और 4 हजार रुपये का की-पैड मोबाइल भी जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 7 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम साहू (56 वर्ष), पिता स्व. शारदा साहू, निवासी खुड़सा, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Previous Post Next Post