Top News

देवभोग प्रथम आगमन पर प्रदेश संयोजक देवेंद्र कश्यप का भव्य स्वागत, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई विशेष चर्चा


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

देवभोग_ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवेंद्र कश्यप के देवभोग प्रथम आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विशेष चर्चा की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक बेहतर पहुंचाने, स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश संयोजक देवेंद्र कश्यप ने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर गोवर्धन सिंह मांझी पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़, पदुलोचन जगत जिला उपाध्यक्ष,डॉ. मनीष सिन्हा जिला मंत्री,जगमोहन पटेल मंडल अध्यक्ष देवभोग,डॉ. अरविंद नाथ तिवारी जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, भोजराज सिंह मंडल अध्यक्ष गोहरापदर, प्रमोद यादव उपाध्यक्ष अ.पि.व. मोर्चा, अनीता उपाध्याय महामंत्री मंडल देवभोग एवं सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत देवभोग, लैबानो सोना मंडल मंत्री देवभोग, कमलेश अवस्थी पार्षद, राजकुमार यादव एल्डरमैन देवभोग, अनुतोष अवस्थी पार्षद, अनिल बेहरा अध्यक्ष मनोनीत नगर पंचायत देवभोग, पदुलोचन जगत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, माखन कश्यप प्रवक्ता जिला गरियाबंद, शोभाचंद्र पात्र अध्यक्ष अ.पि.व. जिला गरियाबंद, सुशील यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत देवभोग, रूपदास मरकाम महामंत्री मंडल देवभोग, कन्हैया माझी कार्यकारिणी सदस्य देवभोग, जयंती सिन्हा अध्यक्ष महिला मोर्चा देवभोग, रोशनी प्रधान उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल देवभोग, दीनदयाल सोनी महामंत्री अ.पि.व. मोर्चा मंडल देवभोग,महेश्वर सिन्हा शिक्षा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य गरियाबंद सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभोग प्रथम आगमन पर हुए स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों के साथ क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आगे की दिशा में कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

Previous Post Next Post