गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 
AI जनरेट फोटो
देवभोग_ साइबर अपराधों से बचाव और आम नागरिकों को डिजिटल ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत देवभोग थाना पुलिस ने क्षेत्र के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। शासकीय हाई स्कूल गिरसूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीनापाली में पुलिस टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए।
![]() |
| शा हाई स्कूल गिरसूल में बच्चों के साथ ग्रुपिंग फोटो |
पुलिस ने बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से वर्तमान में प्रचलित साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी। OTP और UPI PIN साझा नहीं करने, अनजान QR Code स्कैन नहीं करने, संदिग्ध Link पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान App/APK डाउनलोड नहीं करने की समझाइश दी गई।
इस दौरान बच्चों को Fake KYC और बैंक कॉल, Digital Arrest, Online Job, Investment, Online Shopping, Lottery, Fake Customer Care, Social Media तथा निजी फोटो-वीडियो से संबंधित साइबर ठगी के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
साइबर फ्रड के बारे में बच्चों को बताते थाना स्टाफ
लालच, डर और पहचान का सहारा लेते हैं साइबर ठग
थाना स्टाफ ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर ठग कभी लालच देकर, कभी डराकर और कभी खुद को परिचित व्यक्ति या अधिकारी बताकर ठगी का प्रयास करते हैं। ऐसे मामलों में घबराने या जल्दबाजी में कोई कदम उठाने के बजाय ‘रुको–सोचो–जांचो–पूछो–फिर कदम उठाओ’ के नियम का पालन करना चाहिए।
देवभोग थाना स्टाफ से आरक्षक नंद कुमार ध्रुव और राजेश्वर भारद्वाज,मुकेश ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चों से कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को दें।
सेल्फी के जरिए भी दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
अभियान के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल माध्यम से साइबर जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने सेल्फी के माध्यम से साइबर सुरक्षा के संदेश को सोशल मीडिया तक पहुंचाने की पहल भी की, ताकि बच्चे स्वयं जागरूक होने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क कर सकें।
ठगी हो जाए तो 1930 पर करें तत्काल शिकायत
छात्रों को बताते पुलिस कर्मी
पुलिस ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो समय गंवाए बिना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ सकती है।
थाना देवभोग पुलिस ने अपील करते हुए कहा_
“सतर्क बच्चा–सुरक्षित परिवार, जागरूक नागरिक–साइबर सुरक्षित समाज।”
छत्तीसगढ़ पुलिस का यह अभियान विद्यार्थियों को केवल साइबर अपराधों की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें डिजिटल सुरक्षा का जागरूक दूत बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।



