Top News

छुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो गांजा समेत ₹2.35 लाख का माल जब्त

कोसमबुड़ा चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में किया गया पेश...


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

छुरा_गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल ₹2.35 लाख की सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा एवं शराब के परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 अगस्त 2026 को थाना छुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MZ 2191 से अवैध गांजा बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहे हैं।

कोसमबुड़ा चेक पोस्ट पर घेराबंदी

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोसमबुड़ा चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान टंकेश्वर साहू (22 वर्ष), निवासी मुड़ागांव तथा राजेश चक्रधारी (32 वर्ष), निवासी फिंगेश्वर के रूप में बताई। दोनों के कब्जे से बरामद गांजे की कीमत ₹2 लाख आंकी गई है।

₹2.35 लाख का माल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो गांजा (₹2 लाख), घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (₹30 हजार) तथा मोबाइल फोन (₹5 हजार) जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹2 लाख 35 हजार बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।


Previous Post Next Post